sundarkand

धन संकट के चलते जेट एयरवेज ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन 18 अप्रैल तक रोका

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (22:01 IST)
मुंबई। निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने सोमवार को अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को 18 अप्रैल तक रोकने की घोषणा की। संकट से जूझ रही कंपनी के ऋणदाता एयरलाइन को आपात स्थिति के लिए धन देने पर फैसला नहीं कर पाए हैं।
 
एक आंतरिक सूचना में जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइन के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें विमानन कंपनी के लिए अगले कदम पर विचार किया जाएगा। दुबे ने पहले कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल, शुक्रवार तक के लिए रद्द किया गया है। बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 18 अप्रैल तक जारी रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं से कोष नहीं मिलने की वजह से यह फैसला किया गया है। एयरलाइन का प्रबंधन नियंत्रण पिछले महीने उसके ऋण की पुनर्गठन योजना के बाद ऋणदाताओं यानी उसे कर्ज देने वाले बैंकों के पास है। दुबे ने कहा कि हमें ऋणदाताओं के साथ काम कर रहे हैं ताकि परिचालन के लिए अंतरिम कोष जुटा सकें। अभी तक हमें यह कोष नहीं मिला है।
 
उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं के साथ बातचीत की मौजूदा स्थिति तथा अन्य संबंधित मामलों को मंगलवार को बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। एयरलाइन का लंबी दूरी का परिचालन बड़े आकार के बोइंग बी-777 और एयरबस ए-330 विमानों के जरिए किया जाता है, वहीं एयरलाइन ने पश्चिम एशिया, दक्षेस और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों के लिए छोटे बी-737 विमान लगाए हुए हैं। 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख