1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dogs kill 6 years old boy

खौफनाक, आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंच-नोंच कर मार डाला

Dogs
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने छह वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। 
 
चरथावल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम खेत में गया था जहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। 
 
पुलिस ने बताया कि खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचा नहीं पाई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। (भाषा)
अगला लेख
ईयर फोन लगाकर गाड़ी चला रहा था, वैन चालक की गलती : योगी