• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Actress Nagma, Raza Murad
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (20:49 IST)

कांग्रेस का प्रचार करेंगे अभिनेत्री नगमा, रजा मुराद

Maharashtra Municipal Corporation election
मुंबई। महाराष्ट्र में होने वाले 25 जिला परिषद और मुंबई के अलावा नौ नगर निगम क्षेत्रों के आगामी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभिनेत्री नगमा और रजा मुराद सहित 40 लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है।
 
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति ने गुरुवार को एक पत्र लिखकर राज्य निर्वाचन आयोग को 40 स्टार प्रचारकों के नाम सौंपे। मूल रूप से पश्चिमी महाराष्ट्र निवासी सिंधिया परिवार के ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा, अभिनेत्री नगमा, रजा मुराद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मोहन प्रकाश, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे और नारायण राणे का नाम इस सूची में है।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और विधान परिषद् के उपसभापति मानिकराव ठाकरे भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। मुंबई सहित 10 शहरी स्थानीय निकायों में 21 फरवरी को चुनाव होने हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जल स्रोत जमे