sawan somwar

अब संसद में गूंजेगी नौनिहालों की किलकारी

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (12:41 IST)
नई दिल्ली। संसद में आमतौर पर राजनीतिक चर्चाओं और सांसदों के भाषणों की गूंज रहती है, लेकिन अब परिसर में नौनिहालों की किलकारी भी गूंजेगी।
 
संसद भवन परिसर में शिशु सदन (क्रेच) का निर्माण किया गया है ताकि वहां काम करने वाली महिला कर्मचारी अपने बच्चे को वहां रखकर चिंतामुक्त वातावरण में काम कर सकें। उम्मीद है कि यह क्रेच संसद सत्र के अगले भाग में काम करने लगेगा। संसद भवन परिसर में क्रेच का सृजन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पहल पर किया गया है।
 
लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 5 फरवरी को इस क्रेच का अनौपचारिक तौर पर उद्घाटन किया था। इसके रखरखाव एवं व्यवस्था के लिए एक कल्याण अधिकारी की तैनाती की गई है जिसमें शुरुआत में 16 बच्चों के रखने की व्यवस्था की गई है। यहां पर महिला कर्मचारियों को बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।
 
उन्होंने बताया कि क्रेच में पंजीकरण के लिए काफी आवेदन आ रहे हैं और इन्हें वरीयता एवं जरूरत के आधार पर तय किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक वरियता सिंगल मदर और दूसरी वरियता सिंगल फादर को दी जा रही है। इसके अलावा काफी संख्या में दंपति भी यहां काम करते हैं और उन्हें तवज्जो दी जा रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि सत्र के दौरान कुछ कर्मचारियों को काफी समय तक सदन में रहना पड़ता है, क्रेच में इन्हें भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि घर से दूरी कितनी है तथा हम आगे इसका विस्तार भी करेंगे। यह इस आधार पर तय किया जाएगा कि कितनी उम्र के बच्चे आ रहे हैं। शिशु सदन में लंबे समय तक बच्चों को रखना है, तो वहां कई तरह की गतिविधियों से जुड़ी सुविधाओं की जरूरत होगी। ऐसे में वहां पाठ्य सामग्री एवं खेल सामग्रियों का भी प्रबंध किया गया है।
 
संसद भवन में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए शिशु सदन का निर्माण संसद सौंध विस्तार की नई इमारत में किया गया है। क्रेच का निर्माण करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संसद में कुछ समय पहले मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक 2016 पारित किया गया था जिसमें कुछ श्रेणी की संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्रेच का निर्माण किया गया है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

अगला लेख