शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mumbai fir registered against activist urvashi chudawala and 50 others in connection with raising of slogans in support of sharjeel imam
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (09:41 IST)

शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने पर 50 से ज्यादा लोगों पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का केस

शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने पर 50 से ज्यादा लोगों पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का केस - mumbai fir registered against activist urvashi chudawala and 50 others in connection with raising of slogans in support of sharjeel imam
नई दिल्ली। देश के टुकड़े करने के बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
 
खबरों के अनुसार 1 फरवरी को आजाद मैदान में एलजीबीटीक्यू के कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया में देशविरोधी बयान के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम के समर्थन में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए थे।
मुंबई पुलिस के अनुसार उर्वशी समेत 50 पर केस दर्ज किया गया है। रैली में 'शरजील तेरे सपनों को हम मंजिल तक पहुंचाएंगे' नारा लगाने वालों में चूड़ावाला सबसे आगे थीं।
उर्वशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने 2 फरवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उर्वशी टाटा इंस्टीट्‍यूट ऑफ सोशल साइंस में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
 
चूड़ावाला के अलावा 50 अन्य पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा-124 ए (देशद्रोह), 153 बी (राष्ट्रीय अखंडता के प्रति पूर्वाग्रहपूर्ण बयान), 505 (लोगों को उकसाने के लिए दिया गया बयान), 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
चीन में जारी है Corona Virus का कोहराम, 425 लोगों की मौत, 20000 से ज्यादा संक्रमण के शिकार