सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर को दहलाना चाहते थे नगरोटा में मारे गए आतंकी, निशाने पर थे DDC चुनाव
- जानें नगरोटा एनकाउंटर की कहानी, तस्वीरों की जुबानी, कैसे आर्मी ने उड़ा दिया आतंकियों से भरे ट्रक को
- नगरोटा एनकाउंटर: बन टोल प्लाजा पर सुरक्षा बलों ने मोर्टार से उड़ाया ट्रक, 4 आतंकी ढेर
- नगरोटा एनकाउंटर की Inside Story : 70 किमी का सफर तय कर सांबा बॉर्डर से बन टोल प्लाजा पहुंचे थे आतंकी
- जम्मू कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
Pok में एयरस्ट्राइक को भारतीय सेना ने अफवाह बताया, कहा-एक भी गोली नहीं चली, खबरें झूठीं
नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकी लॉन्च पैड पर एयरस्ट्राइक संबंधी खबरों को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक भी गोली नहीं चली है और इस तरह की खबरें झूठी हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि सेना ने नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पार आतंकवादियों के लॉन्च पैड (Terrorists Launch Pad) को निशाना बनाया है। सेना ने आज कहा कि नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से संबंधित एक समाचार एजेंसी की ओर से दी गई खबर गलत है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि नियंत्रण रेखा पर आज ना तो कोई फायरिंग हुई और न ही संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई घटना हुई। सेना ने कहा है कि समाचार एजेंसी की यह खबर गत 13 नवंबर को हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं के विश्लेषण पर आधारित है।
Reports of Indian Army's action in Pakistan-occupied Kashmir (PoK) across the Line of Control are fake: Indian Army Director General of Military Operations Lt Gen Paramjit Singh
— ANI (@ANI) November 19, 2020
(file photo) pic.twitter.com/uHlULDWydh
उल्लेखनीय है कि समाचार एजेंसी ने आज सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सटीक हमले करते हुए कार्रवाई की है।
खबर में यह भी कहा गया है की सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की निरन्तर घुसपैठ कराए जाने के जवाब में की गई है। (वार्ता इनपुट के साथ)
