• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manjinder Singh Sirsa took oath as Chief Minister of Delhi
Last Updated : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (13:15 IST)

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

manjinder singh sirsa
Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से विधायक (MLA from Rajouri Garden) चुने गए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को दिल्ली में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। हालांकि सिरसा का नाम चुनाव के बाद मुख्‍यमंत्री पद के लिए भी चल रहा था। सिरसा ने विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार धनवंती चंदेला को 18 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया था। सिरसा को 64 हजार 132 वोट मिले थे, जबकि चंदेला को 45 हजार 942 वोट मिले। 
 
जाट सिख मनजिंदर का जन्म हरियाणा के सिरसा में 28 फरवरी 1972 को हुआ था। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से हुई थी। 1 दिसंबर 2021 को उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। सिरसा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2023 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। सिरसा ने हरियाणा में भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। ALSO READ: करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए क्या करते हैं उनके पति
 
क्यों थे सीएम पद के दावेदार : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पटखनी देते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य नामों की तरह सिरसा को भी मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। सिरसा सिख समुदाय से आते हैं और दिल्ली में भी सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों की संख्या काफी है। इसके साथ ही पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि सिरसा के मंत्री बनने से भी पार्टी की सिख समुदाय में पकड़ मजबूत होगी। सिरसा पंजाब चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala