CAA Protest: चेन्नई में पुलिस के लाठी चार्ज पर दिल्ली में सामूहिक प्रदर्शन
Social media image
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन की ओर जुलूस निकालने की कोशिश की उन्हें बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया।
बाद में महिलाओं समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दरअसल जामिया संयोजन समिति ने यहां प्रदर्शन का आह्वान किया था।
चेन्नई में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिमों का प्रदर्शन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद हिंसक हो गया था। पुलिस ने बताया कि पथराव की घटना में एक महिला संयुक्त आयुक्त, दो महिला कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।
तमिलनाडु में द्रमुक समेत विपक्षी दलों ने यहां सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की शनिवार को निंदा की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इधर शहर की पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि वे इस संबंध में सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ संदेश वायरल न करें। बता दें कि इसी बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय द्वारा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
Social media image
क्या कह रहे जनप्रतिनिधि
इधर नेताओं ने भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि अम्मा सरकार ने मुसलमानों के कल्याण को हमेशा उच्च प्राथमिकता दी है। जो लोग इसे पचा नहीं पा रहे, वे झूठ बोल रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें लाभ नहीं होगा। लोग भी उन पर भरोसा नहीं करेंगे।

