गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Lenovo k3 note only on 1999 in exchange offer
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 मई 2016 (18:13 IST)

गजब का ऑफर : 9 हजार का स्मार्ट फोन 1999 रुपए में!

Lenovo smartphones
लेनोवो ने उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 9999 की कीमत वाला lenovo K3 Note 1,999 रुपए में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। लेनोवो के 3 नोट 1 जून 2015 में लॉन्च किया गया था। यह फोन लेनोवो ने फ्लिपकार्ट की पार्टनरशिप के साथ लांच किया था और इस फोन का सक्सेसर K4 नोट भी 11999 रु. में लॉन्च हो चुका है। 
ऑफर में लागू होंगी ये शर्तें : कपंनी द्वारा lenovo k3 Note स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसमें तहत उपभोक्ता पुराना स्मार्टफोन देकर 9,999 रुपए की कीमत वाला फोन मात्र 1,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट का ये ऑफर एक्सचेंज सेट्स पर है। इस ऑफर के तहत  8000 रुपए तक एक्सचेंज डिस्काउंट किसी भी हैंडसेट पर ले सकते हैं। 
 
फ्लिपकार्ट की टर्म्स और कंडीशन के अनुसार, एक्सचेंज किया जाने वाला फोन चलती हालत में होना चाहिए। इसके अलावा उसकी कीमत एक्सचेंज किए गए अमाउंट से ज्यादा होनी चाहिए। फोन एक्सचेंज करते समय उसकी एक्सेसरीज भी साथ होनी चाहिए। फ्लिपकार्ट एक्सचेंज किए जाने वाले फोन की मार्केट वैल्यू के अनुसार तय करेगी की फोन कितने में एक्सचेंज किया जा सकता है। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
सार्वजनिक शपथ, नहीं होने देंगे बाल विवाह