सम्बंधित जानकारी
- यूपी से चुनाव लड़ेंगे राहुल या प्रियंका, कांग्रेस नेता ने दिए संकेत
- Lok Sabha Election : कांग्रेस ने धुले से शोभा बच्छाव और जालना से कल्याण काले को मैदान में उतारा
- जिस माफिया के नाम से लगता था कर्फ्यू, हमारे शासन में उसकी हो गई थी पैंट गीली : योगी आदित्यनाथ
- Lok Sabha Election : मैनपुरी में BJP उम्मीदवार जयवीर और डिंपल यादव ने किए जीत के दावे
- पवन सिंह से बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, काराकाट से लड़ेंगे चुनाव
तेजस्वी ने हेलीकॉप्टर में की ऑरेंज पार्टी, नए वीडियो से भाजपा को चिढ़ाया
Tejashwi yadav orange party : नवरात्रि में विमान में मछली पार्टी पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि राजद नेता तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर में ऑरेंज पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
तेजस्वी ने खुद सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई। Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?
वीडियो में तेजस्वी और मुकेश सहनी नारंगी का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। मुकेश सहनी कह रहे हैं कि हम लोग आज संतरा खा रहे हैं, लेकिन भाजपा वालों को तकलीफ होगी कि हम लोग ऑरेंज क्यों खा रहे हैं? इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ देंगे।हैलो फ्रैंड्स,
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 10, 2024
आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई।
Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? #TejashwiYadav #Trending #Viral pic.twitter.com/FlhuyMhM6f
उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव के नवरात्रि के दिनों में मछली खाने पर विवाद हो गया था। भाजपा ने तेजस्वी पर तंज कसा था। इसके जवाब में तेजस्वी ने वीडियो जारी कर भाजपा पर तंज कस दिया है। तेजस्वी यादव ने तंज किया है कि भाजपा वालों का आईक्यू चेक करने के लिए ही मैंने मछली खाई थी।
उन्होंने कहा, हमने इस वीडियो को बीजेपी और गोदी मीडिया के फॉलोवर्स का टेस्ट लेने के लिए शेयर किया था और हम सही साबित हुए हैं। ट्वीट में वीडियो किस दिन का है इसकी जानकारी भी दी गई है।
दरअसल, मछली खाने के समय को तेजस्वी ने नवरात्रि के पहले का बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में तारीख लिखी हुई है। भाजपा वाले ये नहीं देखते हैं और कूद जाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
