1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Maneka Gandhi's statement regarding casteism

जातिवाद से ऊपर उठकर विकासवाद की राह पर चल पड़ा है देश : मेनका गांधी

Maneka Gandhi
Maneka Gandhi's statement regarding casteism : सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और मौजूदा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बुधवार को दावा किया कि देश जातिवाद से ऊपर उठकर विकासवाद की राह पर चल पड़ा है। मेनका ने कहा, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा बदली है, देश जातिवाद से दूर होकर विकासवाद की राह पर चल पड़ा है।
मेनका ने कहा, मैंने भी सुल्तानपुर में विकास और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर काम किया है। उन्होंने कहा, मैंने कभी जाति और धर्म पर आधारित राजनीति नहीं की।
मेनका ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि खुद को जनता का सेवक समझें और जाति और धर्म से ऊपर उठकर काम करें तो देश में बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी का विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। सुल्तानपुर में छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha Election : उत्तराखंड की इन 2 सीटों पर होगी कांटे की टक्‍कर, आसान नहीं होगी BJP के लिए जीत की राह