• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP's taunt on Rahul Gandhi contesting elections from Rae Bareli
Last Updated : शुक्रवार, 3 मई 2024 (16:31 IST)

राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा बोली- 'भाग राहुल भाग'

वे वायनाड सीट पर हार रहे, इसलिए रायबरेली आए

राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा बोली- 'भाग राहुल भाग' - BJP's taunt on Rahul Gandhi contesting elections from Rae Bareli
Rahul's nomination from Rae Bareli also : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि वे केरल के वायनाड (Wayanad) के अलावा उत्तरप्रदेश के रायबरेली (RaeBareli) से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि वे दक्षिणी राज्य में मुकाबला हारने जा रहे हैं।
 
'राहुल भाग, राहुल भाग', अब यही चलेगा : राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि 'भाग राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग', अब यही चलेगा।
 
क्या बोले थे मोदी राहुल के बारे में? यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से कहा है कि वे डरकर न भागें, गौतम ने कहा कि वे (गांधी) बच्चे हैं। उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों ने उन्हें नकार दिया है। भाजपा नेता ने गांधी पर रायबरेली से भी चुनाव लड़ने का फैसला कर वायनाड के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
 
वे वायनाड सीट पर हार रहे हैं : उन्होंने दावा किया कि वे अमेठी के बजाय रायबरेली (चुनाव लड़ने) आए हैं, क्योंकि वे वायनाड सीट पर हार रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछले 2 दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करती रही थीं। इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमित शाह बोले, राहुल को लॉन्च करने का 21वां प्रयास भी होगा विफल