सम्बंधित जानकारी
- तीन बैंकों का होगा विलय, तीसरा सबसे बड़ा बैंक आएगा अस्तित्व में
- मप्र के मंत्री सुरेन्द्र पटवा को बैंक ने दिया नोटिस, विलफुल डिफाल्टर लिस्ट में डाला
- वाडा रिपोर्ट : यूसुफ पठान को छोड़कर डोप मुक्त साल रहा बीसीसीआई के लिए
- एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा को झटका, फिच ने घटाई रेटिंग
- आज तक फाइनल में कभी नहीं हारी इस खिलाड़ी की टीम
बड़ौदा की जीत में चमके केदार, यूसुफ, क्रुणाल, गोवा को 133 रन से पराजित किया
बेंगलुरु। केदार देवधर (107) और यूसुफ पठान (नाबाद 59) की शानदार बल्लेबाजी के बाद ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (41 रन पर 6 विकेट) की लिस्ट 'ए' में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से बड़ौदा ने विजय हजारे एलीट ग्रुप 'ए' मैच में गोवा को 133 रन से पराजित कर दिया।
बड़ौदा की यह तीसरी जीत है और वह ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 281 रन बनाए। उसकी पारी में ओपनर देवधर ने 132 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए जबकि आखिरी ओवरों में ऑलराउंडर यूसुफ ने 23 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए नाबाद 59 रन ठोक दिए।
कप्तान दीपक हुड्डा ने 71 रन बनाए। इसके जवाब में गोवा 42.3 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गया। क्रुणाल ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, जो उनका लिस्ट 'ए' क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यूसुफ को भी 1 विकेट मिला। गोवा की पारी में केवल अमित वर्मा ने 59 रन की बड़ी पारी खेली।
