Daily Horoscope
✕

बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलेंगे कप्तान स्टीवन स्मिथ

Updated: सोमवार, 25 दिसंबर 2017 (16:02 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को कैमरन बेनक्राफ्ट के शॉट पर हाथ में भले ही चोट लग गई हो लेकिन वे भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एशेज़ के बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर नहीं रख सकेगी। कप्तान स्मिथ ने सोमवार को कहा कि वे चौथे एशेज़ टेस्ट में खेलने जरूर उतरेंगे। मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को चौथे टेस्ट के अभ्यास से पूर्व स्मिथ को बेनक्राफ्ट के एक शॉट से हाथ पर चोट लग गई थी।

स्मिथ उस समय बल्लेबाजी नेट के पीछे खड़े हुये थे। 28 वर्षीय बल्लेबाज़ ने कहा कि उन्हें रविवार को और सोमवार को भी बल्लेबाजी करते समय हाथ में दर्द था, लेकिन इससे उनके टीम की कप्तानी करने पर असर नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज़ में 3-0 से अपराजेय बढ़त बना चुकी है और अब वे बाकी दो मैच जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहती है।

मेलबोर्न ग्राउंड पर यह मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मेरा हाथ थोड़ा सूजा हुआ है लेकिन मैंने कुछ अलग तरह के शॉट खेले हैं, लेकिन मुझे पता है कि मैं इससे उबर जाऊंगा और मैं खेल सकूंगा। मैच में अपने हाथ के ऊपरी हिस्से को मुझे अधिक इस्तेमाल करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साथ ही बताया कि बेनक्राफ्ट ने उनसे इस घटना के लिए माफी मांगी है।

उन्होंने कहाकि बेनक्राफ्ट ने मुझसे इसके लिए माफी मांगी, लेकिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्मिथ के हाथ की चोट के कारण उनके खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था जबकि टीम के तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क भी चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह जैकसन बर्ड को टीम में शामिल किया गया है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख