1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. South Africa best cricketer Rabada
Written By
Last Updated :जोहानसबर्ग , बुधवार, 27 जुलाई 2016 (15:47 IST)

मैने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत में किया : रबाडा

Rabada
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण के 1 साल से भी कम समय के भीतर 21 बरस के कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए जिन्हें 5 और पुरस्कार भी मिले।
 
रबाडा 6 व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बन गए। इससे पहले हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स 5-5 पुरस्कार जीत चुके हैं।
 
रबाडा से जब पूछा गया कि उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पल कौन सा रहा? उन्होंने कहा कि हमने कई मैच खेले लेकिन भारत में जीती श्रृंखला सर्वश्रेष्ठ रही। रबाडा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर भी चुना गया। 
 
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर का पुरस्कार इमरान ताहिर ने जीता। रबाडा को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और प्रशंसकों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार भी मिला।
 
उनका 6ठा पुरस्कार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गेंद का था, जो उन्होंने जोहानसबर्ग टी-20 मैच में इंग्लैंड के जासन राय को फेंकी थी। अब तक वे 6 मैचों में 24.70 की औसत से 24 विकेट ले चुके हैं जबकि वनडे में उन्होंने 20 मैचों में 21.45 की औसत से 37 विकेट लिए हैं।
 
स्टीफन कुक को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान क्रिकेटर चुना गया जबकि नई कप्तान डेन वान नियेकर्क को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अहमद पटेल को सीएसए 'हाल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। (भाषा)