शनिवार, 6 दिसंबर 2025
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly
Written By
Last Updated :कोलकाता , बुधवार, 23 सितम्बर 2015 (21:45 IST)

सौरव गांगुली संभाल सकते हैं 'कैब' की कमान

Sourav Ganguly
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की मृत्यु के बाद खाली पड़ी बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद की कुर्सी की दावेदारी के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं।
75 वर्षीय डालमिया की रविवार को हुई मृत्यु के बाद बंगाल क्रिकेट में सन्नाटा पसर गया है। किसी भी स्पष्ट उत्तराधिकारी के नहीं होने की स्थिति में गांगुली ही लोकप्रिय विकल्प नजर आ रहे हैं, लेकिन पिछले लगभग 12 महीनों से कैब के संयुक्त सचिव का कार्यभार संभाल रहे गांगुली का प्रशासन में कम अनुभव उनके खिलाफ जा सकता है।
 
सूत्रों के अनुसार, गांगुली को ममता बनर्जी का पूरा समर्थन प्राप्त है। गांगुली के लिए यह राह आसान बिल्कुल भी नहीं होगी। कैब में वोट का अधिकार प्राप्त कुल 121 इकाइयां हैं। बीसीसीआई के दो पूर्व सदस्य चित्राक मेहता और गौतम दासगुप्ता के साथ ही संघ के वर्तमान कोषाध्यक्ष विश्वरूप डे की निगाहें भी इस कुर्सी पर जमी हुई हैं। (वार्ता)