1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. solar eclipse 2019 : Impact of eclipse on cricket match

रणजी मैच पर सूर्य ग्रहण का असर, इंदौर में 2 घंटे लेट शुरू होगा मैच

solar eclipse 2019
इंदौर। 26 दिसंबर को 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसका असर इंदौर में मध्यप्रदेश और तमिलनाडु के बीच चल रहे रणजी मैच पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। मैच 2 घंटे लेट शुरू होगा। 
 
इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच का आज दूसरा दिन है और ग्रहण की वजह मैच में दिन का खेल सुबह 9.30 बजे के बजाए सुबह 11.30 बजे प्रारंभ किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि क्रिकेट के इतिहास में संभवत: पहला मौका है, जब ग्रहण के कारण मैच देरी से शुरू होगा। 
 
गुरुवार को सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर 2019 के अंतिम सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी। यह 10 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा।
अगला लेख
पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने को तैयार नहीं बांग्लादेश, फैसले पर अडिग