1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravichandran Ashwin play in county cricket

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद वूस्टरशायर के लिए फिर खेलेंगे रविचन्द्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin
लंदन। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने वूस्टरशायर के साथ करार किया है और वे टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद इंग्लैंड में ही रुककर काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम 2 राउंड में हिस्सा लेंगे। अश्विन काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम 2 मैचों के लिए से जुड़ेंगे। ये मैच चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स जबकि ब्लैकफिंच न्यू रोड में यार्कशायर के खिलाफ खेले जाएंगे।
 
 
वूस्टरशायर की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार पहले भी टीम की ओर से खेल चुके 31 साल के अश्विन काउंटी के विदेशी खिलाड़ी के रूप में वेन पार्नेल की जगह लेंगे। काउंटी ने पिछली गर्मियों में अंतिम 4 मैचों के लिए अश्विन से करार किया था और इस भारतीय गेंदबाज ने मैदान के अंदर और बाहर प्रभाव छोड़ते हुए टीम को डिवीजन 1 में जगह दिलाने में मदद की थी।
 
अश्विन ने 4 मैचों में 2 बार पारी में 5 विकेट चटकाने के अलावा कुल 20 विकेट हासिल किए और 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 की औसत से रन भी बनाए। वूस्टरशायर कई महीनों से अश्विन से पुन: करार का प्रयास कर रहा था और अब उसे बीसीसीआई से हरी झंडी मिली है। (भाषा)
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी