Daily Horoscope
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. rain in India-pakistan match

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश ने डाली बाधा

India-pakistan match
बर्मिंघम। भारत और पाकिस्तान के बीच यहां रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला बारिश की वजह से रुक गया है। खेल रोके जाने तक भारत ने 9.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 46 रन बना लिए थे।
 
भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले के संदर्भ में पहले ही बारिश की आशंका व्यक्त की गई थी और टीम इंडिया के 10 वें ओवर में बिना विकेट खोए 46 रन बनाये जाने तक बारिश की वजह से खेल में दखल हुआ और खेल रोकना पड़ा।
 
टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते हुए ओपनरों रोहित शर्मा ने नाबाद रहते हुए 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन तथा शिखर धवन ने नाबाद रहते हुए 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बना लिए हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए ठोस शुरुआत करते हुए अविजित 46 रन जोड़ लिए हैं।
 
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में 14 रन, इमाद वसीम ने 4.5 ओवर में 27 रन और हसन अली ने एक ओवर में पांच रन दिए हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
प्रणीत ने जीता थाईलैंड ग्रांप्री गोल्ड का खिताब