सम्बंधित जानकारी
- PM Modi ने MS Dhoni के रिटायरमेंट पर लिखा पत्र, कही यह बड़ी बात
- पिच पढ़ने की कला के माहिर हैं धोनी : शिवकुमार
- गांगुली ने टीम को निश्चित स्तर तक पहुंचाया, वहां से धोनी इसे आगे ले गए : दीप दास
- पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे, कहा- दुनिया के महानतम खिलाड़ी
- 'क्रिकेट के शहंशाह' महेंद्र सिंह धोनी को सलाम...
मौजूदा टीम और संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों के बीच हो मैच : पठान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि मौजूदा टीम इंडिया और संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों के बीच विदाई मैच का आयोजन होना चाहिए।
यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों का फेयरवेल मैच आयोजित कराने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें विदाई मैच का मौका नहीं मिला है। पठान ने ट्वीट कर कहा, 'कई लोग उन खिलाड़ियों के लिए विदाई मैच की मांग करते हैं जिन खिलाड़ियों को अच्छे तरीके से विदाई नहीं दी जाती है।
मेरे ख्याल से मौजूदा भारतीय टीम और संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों के बीच विदाई मैच का आयोजन कराना चाहिए।' पठान ने इसके साथ ही संन्यास लिए हुए खिलाड़ियों की एकादश की सूची जारी।
खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, इरफान पठान, अजीत आगरकर, जहीर खान और प्रज्ञान ओझा।
