सम्बंधित जानकारी
- KKR vs SRH मैच के बारिश हुई तो किस टीम को मिलेगा IPL Final का टिकट? जानें डिटेल में
- 8वीं तक की पढ़ाई, क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं फिर भी बिहार के एक आदमी ने जीते 1.5 करोड़ रूपए
- जिसे दो वक्त की रोटी नसीब नहीं...Virat Kohli का कुछ लोगों को कड़ा जवाब [VIDEO]
- Sunil Narine की टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास से वापसी? वेस्टइंडीज दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
- Virat Kohli के अंपायर से भिड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला
IPL 2025 का शेड्यूल जारी, पहला मैच KKR और RCB के बीच
IPL Schedule 2025 : आईपीएल 2025 की शुरूआत 22 मार्च को मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच ईडन गार्डंस पर मैच से होगा जबकि फाइनल भी 25 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस साल भी धर्मशाला और गुवाहाटी में आईपीएल के कुछ मैच होंगे। मुल्लांपुर के बाद धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) का दूसरा घरेलू मैदान है जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) जयपुर के अलावा गुवाहाटी में भी मैच खेलती है।
पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी।
Mark your calendars, folks! #TATAIPL 2025 kicks off on March 2️⃣2️⃣ with a clash between @KKRiders and @RCBTweets
— IndianPremierLeague (@IPL) February 16, 2025
When is your favourite team's first match? pic.twitter.com/f2tf3YcSyY
चेन्नई की कमान रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथ में होगी जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) करेंगे। श्रेयस अय्यर के (Shreyas Iyer) पंजाब किंग्स में जाने के बाद केकेआर ने अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया है। आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसी की जगह रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथ में होगी। (भाषा)
