सम्बंधित जानकारी
- स्पिन के सामने बेहाल इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर यह कहा स्पिन सलाहकार ने
- द. अफ्रीका के पाक दौरे से क्यों चिंतित है आईपीएल की कुछ फ्रैंचाइजी?
- मैदान पर नहीं बोला टीम का काम, तो प्रीति जिंटा ने बदला किंग्स XI पंजाब का नाम
- रिव्यू के बाद इस अंपायर से बहस में उलझे कोहली, ट्विटर पर भी बना मजाक
- केएल राहुल बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
शुभमन गिल फिल्डिंग के दौरान घायल, चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे
चेन्नई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन फिल्डिंग करते समय हाथ में चोट लगने के कारण चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया कि 21 वर्षीय गिल का एहतियात के तौर पर स्कैन कराया गया है। गिल मैच की पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 14 रन बनाए।
बीसीसीआई के अनुसार, दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय गिल के बायें हाथ पर गेंद लगी थी। उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए ले जाया गया। इसमें कहा गया है कि बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी चोट का आकलन कर रहा है। वह आज क्षेत्ररक्षण नहीं करेंगे।
इस युवा बल्लेबाज ने भारत की आस्ट्रेलिया में एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 29 और 50 रन बनाए थे।
