Daily Horoscope
✕

आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ पिच को औसत रेटिंग दी

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (23:56 IST)
मेलबोर्न। आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की मेजबानी करने वाले पर्थ स्टेडियम की पिच को औसत रेटिंग दी है। इस मैदान में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को 146 रनों से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही।
 
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक यह पता चला है कि मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की नई स्टेडियम की पिच को औसत रेटिंग दी है, जो कि टेस्ट मैदान के लिए सबसे कम अंक के साथ के उत्तीर्ण करना है। इसमें कहा गया कि पर्थ पर दिया फैसला संभवत: असमान उछाल के कारण आया है जिसमें दो बार बल्लेबाजों को चोट लगी।
 
आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में मैदान और पिच की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से कम और खराब रेटिंग देना शुरू किया है। वेबसाइट में दावा किया गया कि पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले एडिलेड ओवल की पिच को बहुत अच्छी रेटिंग मिली है।
 
मदुगले ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबोर्न में खेले गए ड्रॉ मैच के बाद पिच को खराब रेटिंग दी थी। इस मैदान पर पिछले 4 बॉक्सिंग डे टेस्ट में से 2 ड्रॉ पर समाप्त हुए है। मदुगले पहले 2 टेस्ट में रैफरी थे जबकि मेलबोर्न और सिडनी में खेले जाने वाले आगामी 2 मैचों में जिम्बाब्वे के एंडी पॉयक्रॉफ्ट इस भूमिका में होंगे। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख