Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Brad hog on steve smith

तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं स्मिथ : हॉज

Brad hog
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने कहा कि मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में रन जुटाना जारी रखेंगे और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज को पछाड़ सकते हैं।
 
सत्ताईस वर्षीय स्मिथ ने धर्मशाला में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में पहले दिन अपना 20वां टेस्ट शतक पूरा किया।
 
हॉज ने फोक्स स्पोर्ट्स न्यूज से कहा, 'वह अच्छा खेलता रहा तो 40 या 50 शतक बना सकता है और मुझे लगता है कि वह अच्छा खेल रहा है और अगर वह इसी तरह खेलता रहा तो ऐसा कर सकता है।' ( भाषा)  
 
ये भी पढ़ें
सीओए के बीसीसीआई पदाधिकारियों को निर्देश