सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द
- Corona महामारी के मद्देनजर ओडिशा में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
- Corona Effect : कोरोना का असर, CBSE के बाद इन राज्यों ने भी रद्द की बोर्ड परीक्षाएं
- मोदी ने की छात्रों से बात, वर्चुअल मीटिंग में अचानक जुड़कर सबको चौंकाया
- CBSE 12वीं एक्जाम रद्द होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तलाश तो आपके लिए जरूरी खबर
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है।
डीएसएसएसबी ने परीक्षा का नया कार्यक्रम अपनी वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी कर दिया है। आवेदक इसे वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
पीजीटी परीक्षा पहले 8 से 20 जून तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इस संबंध में डीएसएसएसबी की ओर से 3 जून को नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी गई थी।
आवेदक इन बातों का रखें ध्यान
- अपना ई-मेल एड्रेस/मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना होगा।
- परीक्षा ऑनलाइन मोड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
- किसी भी अपडेट के लिए डीएसएसएसबी के ओआरएस पोर्टल पर रखें।
