1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: रविवार, 23 सितम्बर 2007 (20:44 IST)

नए उत्पाद

नए उत्पाद
हेल्दी क्रंच
बेगरिस इंडिया ने पूरी तरह से अनाजों से बने ब्रेक फास्ट की रेंज हेल्दी क्रंच नाम से पेश की है। यह गेहूँ और जई के समिश्रण से बना है तथा एलमंड एन रैसिन, जीरो शुगरफ्री और चोको डिलाइट तीन स्वाद में उपलब्ध है। एलमंड और चोको डिलाइट के 425 ग्राम पैक का मूल्य 135 और जीरो शुगरफ्री पैक का मूल्य 115 रु. है।

नेस्ले मिल्कमेड फनशेक
नेस्ले इंडिया ने नेस्ले मिल्कमेड फनशेक पेश किया है। मोन्ड मिल्क से बना यह पेय मेंगो, बनाना और चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें वास्तविक फ्रूट सायरप और कोको सालिड है। यह चुनिंदा शहरों में 200 ग्राम के पैक में उपलब्ध है, जिनका मूल्य फ्लेवर के अनुसार 15 और 17 रु. है।

हेयर क्रीम
गोदरेज कंपनी ने रिन्यू हेयर कलर क्रीम के नेचरल ब्राउन शेड को 20 ग्राम के छोटे पैक में पेश किया है। इसमें एलोवेरा का सत और प्रोटिन कंडिशनर है। छोटे पैक का मूल्य 40 रु. है।