Hanuman Chalisa

सिर्फ चार रुपए में बदलिए अपनी मोबाइल कंपनी

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (09:18 IST)
नई दिल्ली। अब मोबाइल नंबर पोर्ट करवाने के लिए आपको ज्यादा रुपए खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब सिर्फ चार रुपए में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करवा सकेंगे। पहले इसके लिए आपको 19 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एमएनपी सेवा शुल्क में करीब 79 प्रतिशत की कटौती करते हुए उसकी अधिकतम दर चार रुपए तय कर दी है।
 
ट्राई के मुताबिक यह सेवा देने में खर्च कम होता है और सेवा लेने वालों की तादाद काफी ज्यादा है, लिहाजा यह सेवा मौजूदा 19 रुपए से काफी कम चार्ज में दी जा सकती है। ट्राई के आदेश की अधिसूचना जारी होने के बाद नई दर लागू होगी।
 
बुधवार को ट्राई ने एक बयान के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि वे हर सफल पोर्टिंग के एवज में मौजूदा 19 रुपए शुल्क के बदले ज्यादा से ज्यादा चार रुपए शुल्क लें। ट्राई ने यह भी कहा है कि कंपनियां एमएनपी के लिए अपनी तरफ से और कम शुल्क लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
 
उल्लेखनीय है कि एमएनपी के जरिए ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बदले बिना अपनी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बदल सकते हैं। एमएनपी शुल्क समीक्षा के लिए ट्राई ने पिछले दिसंबर के मध्य में सलाह प्रक्रिया शुरू कर दी थी और इस वर्ष 16 जनवरी को कंपनी ने इसके लिए एक खुली बहस का आयोजन किया था।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख