प्लेऑफ की त्रिकोणीय जंग में पंजाब राजस्थान और कोलकाता के बीच होगी रस्साकशी
Indian Premiere League (IPL 2026) के लीग चरण में अब केवल 6 मैच शेष होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए 3 टीमें अब भी रेस में बनी हुई हैं। पंजाब को हराकर सिर्फ बैंगलोर ने प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित की है।सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की और इस ही दिन गुजरात टाइटंस का भी प्लेऑफ पक्का हो गया लेकिन अभी भी 1 स्थान के लिए लड़ाई है।
राजस्थान रॉयल्स-प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार राजस्थान है क्योंकि अंतिम मैच में पहले से ही बाहर और खराब फॉर्म में चल रही मुंबई पर अगर जीत मिल जाती है तो बाकी दोनों टीमें बाहर हो जाएंगी। पिछले 9 मैचों में 6 हार ने RR की स्थिति मुश्किल कर दी थी।लेकिन लखनऊ के खिलाफ मिली जीत से राजस्थान ने राहत ली है। अब राजस्थान को सिर्फ मुंबई पर जीत दर्ज करनी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसको कामना करनी होगी कि लखनऊ पंजाब को हरा दे और कोलकाता बचे दो मैच ना जीते।
पंजाब किंग्स:- लगातार 6 हार के बाद पंजाब किंग्स 13 अंक पर अटकी हुई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि टीम अब भी 15 अंक के साथ चौथी क्वालिफाई करने वाली टीम बन सकती है।पंजाब किंग्स के लिए आसान रास्ता यह है कि अपना अंतिम मैच जीतकर 15 अंक तक पहुंच जाएं और दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। खासकर राजस्थान की मुंबई के खिलाफ हार ही टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।अगर ऐसा होता है तो बात नेट रन रेट तक जाएगी उसमें पंजाब का बाजी मारना निश्चित है क्योंकि कोलकाता को मुंबई के खिलाफ 19वें ओवर में जीत मिली थी।
कोलकाता नाईट राइडर्स: लगातार चार जीत के बाद केकेआर ने वापसी की थी, लेकिन आरसीबी से हार के बाद टीम अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकती है। इसका मतलब अब उन्हें दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।केकेआर का अंतिम मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में हैं, लेकिन इस सीजन टीम ने वहां 5 मैचों में सिर्फ़ 2 जीत हासिल की है।टीम को फिलहाल पंजाब और राजस्थान दोनों के हार की कामना करनी होगी।अगर ऐसा होता है तो पहले आधा दर्जन मैच में से एक भी मैच ना जीतने वाली कोलकाता प्लेऑफ में पहुंचकर आश्चर्यचकित कर सकती है।