सम्बंधित जानकारी
- ईशान और अभिषेक की तबाही, हैदराबाद ने बैंगलूरू के खिलाफ बनाए 255 रन
- हैदराबाद ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (Video)
- फिल साल्ट के आने से प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू होगी और मजबूत
- चेन्नई के फैंस को ईशान ने किया घर जाने का ईशारा, वीडियो हुआ वायरल
- हैदराबाद ने चेपॉक में चेन्नई को कराया चुप, 5 विकेट से जीतकर किया प्लेऑफ में प्रवेश
55 रनों की हार से भी RCB टॉप 2 में, SRH पहुंचेगा एलिमिनेटर में
RCBvsSRH इशान किशन (79), अभिषेक शर्मा ( 56) और हाइनरिक क्लासन (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया।
इस मैच में आरसीबी को शीर्ष 2 में समाप्त करने के लिए 166 रन बनाने थे और वेंकटेश अय्यर ने उन्हें एक आक्रामक शुरुआत भी दिलाई थी। वेंकटेश ने मात्र 19 गेंदों पर 44 रन बनाए, हालांकि इसके बाद आरसीबी को नियमित झटके लगे जिसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और 166 के स्कोर को छूते हुए क्वालिफायर-1 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। आरसीबी से पहले गुजरात टाइटंस ने एक दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए क्वालिफ़ायर-1 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। पांचवें ओवर में ईशान मलिंगा ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। अय्यर ने 19 गेंदों में चार चौके ओर चार छक्के उड़ाते हुए 44 रनों की पारी खेली। छठें ओवर में साकिब हुसैन ने विराट कोहली (15) का शिकार कर लिया। नौंवे ओवर में मलिंगा ने देवदत्त पड़िक्कल (21) को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया।

19वें ओवर में ट्रेविस हेड ने रजत पाटीदार को कैच आउट कराया। पाटीदार ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मुकाबला हार गई। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। टिम डेविड ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगात हुए नाबाद 15 रन बनाये।Top separated by the barest of margins
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
One golden ticket remains. Who's cashing in? #TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/dgGJSmaukg