• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Dinesh Karthik and Mohammad Siraj collides in attempt to take catch of Rohit Sharma
Written By
Last Updated : रविवार, 2 अप्रैल 2023 (20:27 IST)

रोहित का कैच लेने में सिराज और कार्तिक की हुई टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

रोहित का कैच लेने में सिराज और कार्तिक की हुई टक्कर, वीडियो हुआ वायरल - Dinesh Karthik and Mohammad Siraj collides in attempt to take catch of Rohit Sharma
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के सबसे धमाकेदार मैच में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा बेहद ही असहज नजर आए। मोहम्मद सिराज की एक गेंद को पुल करने के चक्कर में वह गेंद को हवा में मार बैठे लेकिन यह एक हास्यास्पद वाक्या साबित हुआ।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज दोनों ही गेंद के नीचे आने का इंतजार करते रहे। सिराज कार्तिक की ओर दौड़ कर आए लेकिन जब तक गेंद नीचे आती तो दोनों की टक्कर हो गई और कैच भी छूट गया। मोहम्मद सिराज जमीन पर पड़े रहे और कुछ देर बाद गेंदबाजी पर लौटे। कैच छूटता देख विराट कोहली जोर से चिल्लाए क्योंकि उनको इस विकेट की अहमियत मालूम थी।
हालांकि इस जीवनदान का रोहित बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा पाए और अगले ही ओवर में आकाशदीप की गेंद पर बल्ले का किनारा लगा बैठए। इस बार गेंद सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के ग्लब्स में गई। रोहित शर्मा सिर्फ 10 गेंदो में 1 रन बना पाए। पहले पॉवरप्ले में मुंबई इंडियन्स  ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 29 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था।
ये भी पढ़ें
अपने गढ में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें लखनऊ के खिलाफ जीत पर