1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2015
  4. IPL 8, IPL 2015, IPL Inauguration ceremony, Saif ali khan, Host
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 अप्रैल 2015 (18:25 IST)

आईपीएल की होस्टिंग पर सैफ की उड़ी खिल्ली

IPL 8
मंगलवार को आईपीएल आठ का भव्य उद्घाटन समारोह कोलकाता में हुआ। इस कार्यक्रम को बॉलीवुड अदाकार सैफ अली खान ने होस्ट किया। सैफ अली खान ने अपनी एंकरिंग के दौरान कई गलतियां की।

शाहरुख खान की तरह दर्शकों को गुदगुदाने और बांधे रखने की कला सैफ में नजर नहीं आ रही थी। सैफ की एंकरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई गई। कार्यक्रम के कई मौकों पर सैफ को समझ में नहीं आया कि क्या करना है।         
 
सैफ अली खान ने मंच पर आने के लिए सबसे पहले सनराइजर्स के कप्तान शिखर धवन का नाम लिया,जबकि क्रम के मुताबिक मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आना था। उस क्रम के हिसाब से गलत नाम घोषित होने के बावजूद रोहित शर्मा ही मंच पर आए। सबसे रोचक बात यह है कि गाने की सेटिंग भी रोहित के हिसाब से ही की गई थी। गलती का एहसास होते ही सैफ ने मुंबई का नाम दोहराया।
 
जब रोहित शर्मा स्टेज पर पहुंचे तो सैफ ने उन्हें अपने दाहिने से घूमकर पीछे जाने के लिए इशारा किया, जबकि उनके पीछे खड़े होने की जगह ही नहीं थी। ऐसे में रोहित को आगे से मुड़कर सैफ के बाएं जाना पड़ा। फैन्स ने रोहित को गलत जगह खड़े देखते ही मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
 
सैफ के होस्ट और अन्य कलाकारों के परफॉर्मेंस का यूजर्स ने सोशल साइट पर जमकर मजाक बनाया। टारगेट में खासकर अनुष्का शर्मा और सैफ अली खान रहे। सैफ को उनकी पत्नी करीना व अनुष्का का मजाक विराट को जोड़कर उड़ाया गया।