भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का असर? जानें कोलंबो में मौसम का हाल
India vs Pakistan T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 7 बजे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होगा। कोलंबो में बारिश के आसार को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि इसका मुकाबले पर कितना असर पड़ेगा। दोनों टीमें अपने पहले दो मुकाबले जीत चुकी हैं और जीत की रफ्तार को बनाए रखना चाहेंगी।
ALSO READ: भू राजनैतिक विवादों से परे भारत-पाकिस्तान के बीच होगा विस्फोटक मुकाबला
शनिवार को कोलंबो में बारिश हुई थी। आज भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान कोलंबो में बारिश के आसार हैं। मैच से पहले के 5 घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 प्रतिशत है। टॉस के समय शाम 6:30 बजे यह बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगी। इसके बाद शाम 7:30 से 11:30 बजे तक बारिश की संभावना घटकर 40 से 18 प्रतिशत के बीच रह जाएगी।
अगर बारिश ने मैच में बाधा डाली और 5 ओवर का खेल भी नहीं हो पाया, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।अगर दोनों टीमें 5-5 ओवर खेल गई तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से मैच का नतीजा निकलेगा। दोनों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय है।
मैच नहीं होने की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान विज्ञापन बाजार और ब्रॉडकास्टर को होगा। मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन का रेट 30 से 40 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस विश्व कप के अन्य मैचों में विज्ञापन दर 20 से 25 लाख रुपए हैं।
टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 7 में टीम इंडिया और 1 में पाकिस्तान की टीम विजयी रही है।
edited by : Nrapendra Gupta