1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Abhishek Sharma set to return in the high octane match against Pakistan
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (16:10 IST)

पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, स्टार ओपनर हुआ फिट

Abhishek Sharma
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले भारत के महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।

हालांकि बाद में वह डिस्चार्ज भी हो गए और नामीबिया के ख़िलाफ मैच से पहले मैदान में भी थे। वहीं विश्व कप में उनका डेब्यू कुछ ख़ास नहीं था था और वह अमेरिका के ख़िलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। वरुण ने कहा, “मुझे लगता है वह अगला मैच खेलेंगे। मैं पक्का नहीं कह सकता, लेकिन जितनी मेरी उनसे बात हुई है, वह ठीक लग रहे हैं। उन्होंने आज थोड़ा अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि वह वापसी की राह पर हैं।”

यह भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस के समय दिए गए बयान से ज्यादा सकारात्मक संकेत था। उन्होंने कहा था: “उन्हें एक-दो मैच लग सकते हैं, मुझे नहीं पता।” मैच के बाद अर्शदीप सिंह के एक सोशल मीडिया वीडियो में भी अभिषेक दिखे, जिसमें उन्हें कहते सुना गया कि वह ठीक हैं, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है।

अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की और आठ गेंदों पर 22 रन बनाते हुए तीन छक्के जड़े। हालांकि, दूसरे ओपनर इशान किशन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल सैमसन बैक-अप ओपनर ही हैं। किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी जगह मजबूती से पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें
उस्मान तारिक को खेलने के लिए R अश्विन ने दी मजेदार सलाह, वीडियो हुआ वायरल