Last Updated :वेटिकन सिटी , मंगलवार, 15 मार्च 2016 (16:33 IST)
मदर टेरेसा को मिलेगा रोमन कैथोलिक संत का दर्जा
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित करने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को चार सितंबर को रोमन कैथोलिक संत का दर्जा दिए जाने की आज घोषणा की।
पोप ने कार्डिनल्स की बैठक में मदर टेरेसा को उनके अमूल्य योगदान के लिए संत का दर्जा दिए जाने को अंतिम स्वीकृति दी।
उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में ही मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने का रास्ता साफ कर दिया था।
मदर टेरेसा का निधन 87 वर्ष की उम्र में वर्ष 1997 में हुआ था। (वार्ता)