1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Imran Khan and Bushra Bibi sentenced to imprisonment

इमरान और बुशरा को 7-7 साल कैद की सजा, अदालत ने निकाह को बताया अवैध

Imran Khan and Bushra Bibi sentenced to imprisonment
Imran Khan and Bushra Bibi sentenced to imprisonment : पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 'गैर-इस्लामी निकाह' मामले में सात-सात साल कैद की सजा सुनाई।
 
बीबी के पहले पति, खावर मनेका ने मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीबी ने दो विवाहों के बीच अनिवार्य अंतराल यानी ‘इद्दत’ की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया है।
मनेका ने बीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान पर शादी से पहले व्यभिचारी संबंध में होने का भी आरोप लगाया है। निचली अदालत ने अडियाला जेल में 14 घंटे लंबी सुनवाई के बाद शुक्रवार रात सुनवाई पूरी की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM नरेन्द्र मोदी के रहते वाराणसी में मस्जिद खड़ी रहे यह ठीक नहीं