1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American elections Russia

अमेरिकी चुनाव में रूसी दखलअंदाजी खतरनाक

American elections
मुंबई। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 2016 के चुनाव को ‘पहला रियल्टी टीवी चुनाव’ करार देते हुए आरोप लगाया कि अमेरिकी चुनावों में रूसी दखल अंदाजी ‘अभूतपूर्व और खतरनाक’’ है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपतिनही होना चाहिए था।

इंडिया टुडे कानक्लेव के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हिलेरी ने आरोप लगाया, ‘अमेरिकी चुनाव में रूसी दखलअंदाजी अप्रत्याशित और खतरनाक है। यह हर जगह लोकतंत्र के लिए साफ साफ खतरा है। यह सिर्फ मुझे और मेरी चुनावी संभावनाओं को तबाह करने पर लक्षित नहीं थी।

यह हमारे समाज में विभाजन की आग भड़काने पर लक्षित थी।’ पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘अमेरिका में लोकतंत्र की नींव प्रेस, न्यायपालिका, कांग्रेस और राजनीति के प्रति अविश्वास एवं फूट है।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए जबरदस्त प्रतिरोध खड़ा कर रहे हैं। लोग साथ आ रहे हैं और लोकतंत्र के लिए खड़े हो रहे हैं।’ रेलवे से सैनिकों को सीमाई इलाकों में पहुंचाने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया। (भाषा) 
अगला लेख
उपचुनाव : गोरखपुर में 43, फूलपुर में 37.39 फीसदी मतदान