मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर
Written By Naidunia

भंवरीदेवी कोठारी

इंदौर समाचार
पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी व कोठारी इंस्टीट्यूट समूह के सीएमडी सुरेश कोठारी की माताजी भंवरीदेवी कोठारी का 7 जून को राजनांदगांव में निधन हो गया। आप धार्मिक प्रवृति की महिला थी। कोठारी इंस्टीट्यूट राजबाडा पर आयोजित शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
मोहनलाल पीठे वाले
प्रमुख समाजसेवी एवं नवलखा टिम्बर मर्चेन्ट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष मोहनलाल गर्ग पीठेवाले (75)का निधन हो गया। अंतिम संस्कार जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर हुआ । उनके निधन पर मन्नालाल गोयल, अरविंद बागडी, रमेश गुप्ता, राधेश्याम मालानी, पवन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्घांजलि अर्पित की।
भंवरलाल जोशी (मामा)
धार रोड सिरपुर क्षेत्र के पेपर वितरक भंॅवरलाल जोशी (मामा) का 8 जून को निधन हो गया। अंतिम यात्रा 9 जून को सुबह निवास स्थान 219 ब्रह्मबाग कॉलोनी से निकलकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।
लेखक के बारे में
Naidunia