1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. The father was brutally murdered right in front of his son

बेटे के सामने की थी पिता की खौफनाक हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, आरोपियों ने नशे में की थी हत्‍या

The father was brutally murdered right in front of his son
इंदौर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हाल ही में एक शख्‍स की उसके बेटे के सामने बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद जब सोमवार को मृतक को अंतिम संस्‍कार के लिए ले जाया जा रहा था, उस समय स्‍थानीय लोगों ने शव को सडक पर रखकर चक्‍काजाम किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शव रखकर चक्काजाम : सोमवार को मृतक सुरेंद्र साहू की जब घर से शवयात्रा निकली तो बस्तीवालों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों का कहना था कि बस्ती में अवैध नशा बड़े पैमाने पर बिकता है। नाबालिग बच्चे भी उसका शिकार हो रहे हैं। सुरेंद्र की हत्या भी आरोपियों ने नशे में ही की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्तार हो जाएंगे। रहवासियों ने पुलिस अफसरों से कहा कि पुलिस सड़कों पर वाहन रोककर चेकिंग करती है, लेकिन बस्तियों में आकर नशा करने वालों को पकड़ना चाहिए। आए दिन नशेड़ी बस्ती में उत्पात मचाते रहते हैं।

क्‍या है पूरा मामला : बता दें कि रविवार शाम को किराना व्यापारी सुरेंद्र साहू अपने बेटे के साथ अपने साढू की शादी की सालगिरह में गया था। बेटा बाइक पर बैठा था। तभी आरोपियों का सुरेंद्र से विवाद हो गया। आरोपी चाकू लेकर सुरेंद्र के पीछे भागे। सुरेंद्र जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर उस पर चाकुओं से वार किए। लोग सुरेंद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश; पायलट और को-पायलट की मौत