गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress-NCP alliance before Gujarat assembly elections, Sharad Pawar's party will fight on 3 seats
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (16:40 IST)

Gujarat Election : चुनाव से पहले कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन, 3 सीटों पर लड़ेगी शरद पवार की पार्टी

Gujarat Election : चुनाव से पहले कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन, 3 सीटों पर लड़ेगी शरद पवार की पार्टी - Congress-NCP alliance before Gujarat assembly elections, Sharad Pawar's party will fight on 3 seats
अहमदाबाद। अगले महीने होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन का ऐलान किया है जिसके तहत शरद पवार की पार्टी राज्य की 182 में से 3 सीट पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां गठबंधन का ऐलान किया।

राकांपा के कंधाल जडेजा अपनी पार्टी के इकलौते विधायक थे जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में पोरबंदर जिले के कुटियाना विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। गठबंधन का ऐलान करते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि राकांपा आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ेगी।

राकांपा 3 सीट-आनंद जिले की उमरेठ, अहमदाबाद जिले की नरोदा और दाहोद जिले की देवगढ़ बरिया सीट से चुनाव लड़ेगी। इन 3 सीटों पर फिलहाल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

ठाकोर ने गुजरात चुनाव में 125 सीट पर जीत के साथ सबसे पुरानी पार्टी की सत्ता में वापसी के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि  कांग्रेस ने उन दलों के साथ समझौता करने का निर्णय लिया है जो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए)-1 और 2 में राष्ट्रीय स्तर पर हमारे साथ थे।

उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले और संविधान तथा देश की एकता की रक्षा के लिए कार्य करने वाले लोग फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पटेल बोस्की ने कहा कि राकांपा गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी।

पटेल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इन 3 सीट पर ईमानदारी के साथ लड़ें। कांग्रेस ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो राकांपा की छवि को नुकसान पहुंचाए। भाजपा शासित गुजरात में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में एक और 5 दिसंबर को होंगे तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में 50 लाख का इनामी टीटीपी कमांडर मुठभेड़ में ढेर