सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : बेल्जियम ने जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया
- FIFA WC 2018: निशिनो ने कहा, जापान की टीम नही करती पेनल्टी का अभ्यास
- FIFA 2018 : रूस के खिलाफ हार के बाद स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी एनिएस्ता ने लिया संन्यास
- FIFA WC 2018 : स्वीडन के खिलाफ स्विट्जरलैंड के पास इतिहास रचने का मौका
- चेर्चेसोव ने कहा, रूस का स्पेन को बाहर करना उलटफेर की शुरुआत
FIFA 2018 : नेमार के लिए 36 करोड़ डॉलर की पेशकश से रियल मैड्रिड का इनकार
मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने इन खबरों से इनकार किया है कि उसने पेरिस सेंट जर्मेन से नेमार को खरीदने के लिए विश्व रिकार्ड 31 करोड़ यूरो (36 करोड़ डॉलर) की पेशकश की है।
मैड्रिड ने कहा कि स्पेन के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता टीवीई की यह खबर बिलकुल गलत है। टीम ने कहा कि उसने पीएसजी या खिलाड़ी को किसी तरह की कोई पेशकश नहीं की है।
नेमार के गोल से ब्राजील के मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के घंटों बाद यह खबर प्रकाशित की गई।
पेरिस सेंट जर्मेन पर यूएफा का दबाव है कि वह अपने खिलाड़ियों को बेचकर पैसा जुटाए। फ्रांस के इस क्लब को ‘फेयर प्ले रूल’ का पालन करने की जरूरत है जो खिलाड़ियों के ट्रांसफर और वेतन की निगरानी करता है।
पिछले साल बार्सीलोना से नेमार को खरीदने के लिए पीएसजी ने रिकार्ड 22 करोड़ 20 लाख डॉलर की राशि का भुगतान किया था। (भाषा)
