• Webdunia Deals
Candidate Name संजीव बालियान
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Muzaffarnagar
Candidate Current Position MP

Sanjeev Kumar Balyan Profile in hindi  : उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा ने डॉ संजीव बालियान को उम्मीदवार बनाया है। बालियान 2014 और 2019 में मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए।
 
राजनीतिक करियर : संजीव बालियान ने छात्र जीवन में ही राजनीति से जुड़ गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले संजीव बालियान ने नौकरी से इस्‍तीफा देकर  भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्‍हें मुजफ्फरनगर से टिकट दिया था। दंगों के बाद वहां हुए वोटों के ध्रुवीकरण और मोदी लहर में संजीव बालियान ने बसपा के उम्‍मीदवार कादिर राणा को लगभग साढ़े 4 लाख वोटों से पराजित किया था। उन्‍हें इसका इनाम भी मिला था। 
 
मोदी सरकार में उन्‍हें राज्यमंत्री बनने का मौका मिला था। वर्ष 2014 में उन्हें कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री बनाया गया। जुलाई 2016 में उन्हें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प नियुक्‍त किया गया। इसके बाद सिंतबर 2017 में उनको मंत्रिमंडल से बाहर कर संगठन में प्रदेश उपाध्‍यक्ष बना दिया गया था। 
 
जन्म और शिक्षा : मुजफ्फरनगर के कुटबी गांव में 23 जून 1972 को जन्‍मे संजीव बालियान के पिता सुरेंद्र पाल सिंह थे। वे पेशे से किसान थे। उनकी माता का नाम रविन्द्री देवी है।

उन्‍होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में पीएचडी की है। उन्‍होंने हरियाणा में असिस्‍टेंट प्रोफेसर और पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। 1997 से 2013 तक वे हरियाणा सरकार में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं।