रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name संबित पात्रा
State Odisha
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Puri
Candidate Current Position BJP Leader

Sambit Patra Profile  in Hindi : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से दूसरी चुनावी मैदान में हैं। 2019 में संबित पात्रा बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा से सीट हार गए थे।
 
राजनीतिक करियर : संबित पात्रा ने दिल्ली के हिन्दू राव अस्पताल में मेडिकल की प्रैक्टिस की। वे अक्सर चांदनी चौक और मल्कागंज इलाकों में भाजपा की बैठकों में शामिल होते थे। यहां वे विजय गोयल और हर्ष वर्धन जैसे दिल्ली बीजेपी नेताओं के  करीब आए। पात्रा दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता बने और एक साल बाद कश्मीरी गेट वार्ड से नगर परिषद चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव में उन्हें हार मिली।
 
पात्रा को 2017 में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड के बोर्ड में एक गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। 2021 में, उन्हें नियुक्ति समिति द्वारा भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था। 2019 में संबित पात्रा ने अपने गृह राज्य ओडिशा से  पुरी से मैदान में उतारा गया था, लेकिन मौजूदा बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा से 11,000 से अधिक वोटों से हार गए।
 
जन्म और शिक्षा : संबित पात्रा का जन्म 13 दिसंबर 1974 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पुरी के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की और बाद में ओडिशा के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साई मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की। एमबीबीएस के बाद पात्रा ने एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक से मास्टर ऑफ सर्जरी भी पूरी की।