• Webdunia Deals
Candidate Name रोहिणी आचार्य
State Bihar
Party Rashtriya Janata Dal
Constituency Saran
Candidate Current Position RJD Leader

Rohini acharya hindi profile : लोकसभा चुनाव 2024 में लालू यादव की दो बेटियां चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) में आरजेडी (RJD) सारण सीट से लालूप्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini acharya) को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के उम्मीदवार राजीव प्रताप रुडी से उनका मुकाबला होगा। रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट की है।
 
राजनीति करियर : बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्य का अब भी खास परिचय यही है कि वे लालू यादव की बेटी हैं। रोहिणी का नाम साल 2017 में राजनीति में आने को लेकर भी चर्चा में आया था, तब खबरें थीं कि वे राजद की ओर से राज्यसभा जा सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 
सोशल मीडिया पर एक्टिव : रोहिणी यादव परिवार के पक्ष में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब लालू यादव से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे, तब भी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ खूब पोस्ट लिखे। रोहिणी आचार्य सिंगापुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। सारण सीट पर लालू परिवार का बेहद प्रभाव माना जाता है। इसी सीट (तब छपरा) से साल 1977 में लालू यादव पहली बार जीतकर संसद पहुंचे थे।
 
जन्म और शिक्षा : रोहिणी का जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ था। रोहिणी आचार्य लालूप्रसाद यादव के नौ बच्चों में दूसरी संतान हैं। रोहिणी ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस भी किया है। हालांकि उन्होंने कभी प्रैक्टिस नहीं की है। 2002 में उनकी शादी समरेश सिंह हुई थी। समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रह रही थीं। रोहिणी दो बेटों की मां हैं।