• Webdunia Deals
Candidate Name रवि किशन
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Gorakhpur
Candidate Current Position MP

Ravi Kishan Biography in Hindi : भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan)  को लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने दूसरी बार गोरखपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। रविकिशन ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों में भी अपना रंग जमाया है।

सुपरस्टार रवि किशन ने अभिनेता से नेता तक का भी सफर तय किया है। रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर से भाजपा के सांसद हैं।
 
राजनीतिक सफर : रवि किशन ने राजनीतिक करियर के शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव से की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जनपद जौनपुर से चुनाव लड़ा था। इसमें रवि किशन को हार का सामना करना पड़ा था।

2017 में रवि किशन ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
 
जन्म और शिक्षा : रवि किशन शुक्ला का जन्म 17 जुलाई 1969 को हुआ था। रवि किशन का जन्म मुंबई के सांताक्रूज में हुआ। रवि किशन के पिता का नाम पंडित श्याम नारायण शुक्ला और मां जदावती देवी हैं। रवि किशन कुल 4 भाई बहन हैं। रवि किशन का जन्म तो मुंबई में हुआ लेकिन उनकी 10 साल की उम्र में ही उनका परिवार डेरी व्यवसाय के चलते उत्तर प्रदेश के जौनपुर आ गया। रवि किशन को अपने बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। 
 
रवि किशन के पिताजी को उनका इस तरह से डांस करना पसंद नहीं आता था। रवि किशन के पिता चाहते थे कि रवि किशन पंडित बने, लेकिन रवि किशन ने अपना भविष्य खुद ही देख रखा था।
 
पहले मुंबई में किया संघर्ष : रवि किशन मुंबई में लगातार 6 साल तक फिल्मों में आने के लिए संघर्ष करते रहे। 6 साल के संघर्ष के बाद रवि को पहला ब्रेक बॉलीवुड फिल्म पितांबर मिला। रवि किशन ने इसके बाद कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। आर्थिक कमजोरी के चलते रवि किशन ने बी ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया। 
 
ऐसे चमका किस्मत का सितारा : किशन की किस्मत का सितारा तक चमका जब ने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काम करने का मौका मिला। किशन ने इस फिल्म में पंडित का किरदार निभाया था जिससे लोग उन्हें पहचानने लगे और उनकी किस्मत चल निकली।
 
रवि 2006 में बिग बॉस के घर में दाखिला लिया और वहां से निकलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। किशन को भोजपुरी फिल्मों के ताबड़तोड़ ऑफर आने लगे। उसके साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के भी रोल मिलना शुरू हो गए।