• Webdunia Deals
Candidate Name .पवन सिंह
State Bihar
Party Others
Constituency Karakat
Candidate Current Position Bhojpuri Actor

Pawan Singh Biography in Hindi : भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पवन सिंह ने ऐलान किया है कि वे बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह का मुकाबला एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से सीपीआई-एमएल के राजराम सिंह से होगा। 
 
पवन सिंह ने गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के काफी चर्चा में रहने वाले स्टार हैं। वे फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। 
 
पवन सिंह हिट गीत 'लॉलीपॉप लागेलु' से प्रसिद्धि प्राप्त की और बाद में अभिनय में कदम रखा। उनकी सफल फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' थी। पवन सिंह 'भोजपुरिया राजा,' 'सत्या,' और 'तबाडाला' जैसी कई सफल भोजपुरी फिल्मों में दिखाई दिए हैं।
 
बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में पवन सिंह के प्रशंसक बड़ी संख्‍या में हैं। पवन सिंह ने 2007 में भोजपुरी फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से अभिनय की शुरुआत की।
 
जन्म और शिक्षा : पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार, भारत में हुआ था। पवन सिंह ने स्कूली पढ़ाई एचएनके हाई स्कूल से की। इसके बाद वे बिहार के महाराज कॉलेज से ग्रेजुएट हुए।  इसके बाद एक्टर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था।