• Webdunia Deals
Candidate Name परषोत्तम रूपाला
State Gujarat
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Rajkot
Candidate Current Position MP

Parshottam Rupala Profile in hindi : गुजरात की राजकोट संसदीय सीट चर्चाओं में है। इस सीट से परषोत्तम रूपाला (Parshottam Rupala)  करीब 22 साल बाद चुनावी राजनीति में उतरे हैं। रुपाला के एक बयान से बवाल मचा हुआ है। क्षत्रिय समाज रुपाला के बयान नाराज हैं। वे प्रदर्शन कर उम्मीदवार बदलने की मांग करने लगे। परषोत्तम रूपाला भाजपा के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। गुजरात से राज्यसभा के सदस्य परषोत्तम रूपाला मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री हैं। 
 
राजनीतिक करियर : 2016 से केंद्र में मंत्री परषोत्तम रूपाला के लिए राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा। वे अमरेली के एक स्कूल में शिक्षक थे। जब वे उस विद्यालय के प्रिंसिपल बने तो उन्हें अदालत के एक फैसले के बाद अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। 
 
रुपाला नवंबर 1983 से मार्च 1987 तक अमरेली नगरपालिका के मुख्य अधिकारी रहे। इसके बाद रूपाला भाजपा के जरिए राजनीति में आ गए। पहले वे अमरेली जिले में सक्रिय रहे। 
 
रुपाला 1988 से 1991 तक अमरेली जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे पहली बार 1991 में भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। रुपाला ने 1995 और 1998 के चुनावों में लगातार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक बनाई। 
 
रुपाला गुजरात में मंत्री भी बने। 2002 के चुनावों में हार के बाद रुपाला चुनाव नहीं लड़े। 2008 में भाजपा ने रूपाला को पहली बार अप्रैल, 2008 में राज्यसभा भेजा था। इसके बाद जून, 2016 और फिर मार्च, 2018 में फिर राज्यसभा भेजा। 
 
जन्म और शिक्षा : परषोत्तम रूपाला का जन्म 1 अक्टूबर 1954 को हरिबेन खोडाभाई और खोडाभाई माधभाई के यहां हुआ । रूपाला ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय से 1976-1977 में बी.एससी. और बी.एड. की डिग्री ली। रूपाला ने 1979 में सविताबेन से शादी की और उनकी एक बेटी और एक बेटा है।