• Webdunia Deals
Candidate Name नकुल नाथ
State Madhya Pradesh
Party Congress
Constituency Chhindwara
Candidate Current Position MP

Nakul Nath biography in hindi : नकुल नाथ (Nakul Nath)  छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद होने के साथ-साथ उद्योगपति भी हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ एक बार फिर छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में हैं। 17वीं लोकसभा में नकुलनाथ के नाम सबसे अमीर सांसद होने का रिकॉर्ड है। लोकसभा चुनाव से पहले ये खबरें भी सामने आईं कि नकुल नाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं।

नकुलनाथ की चल-अचल संपत्ति करीब 716 करोड़ से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 6 अरब 68 करोड़ से ज्यादा है, वहीं अचल संपत्ति 48 करोड़ से ज्यादा पाई गई है। नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ के पास 19 करोड़ 20 लाख 17 हजार 294 रुपए की चल संपत्ति है। 
 
राजनीतिक करियर : नकुलनाथ ने अपने पिता की सीट छिंदवाड़ा से पहली बार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने ये चुनाव जीता और पहली बार में ही सांसद बन गए। नकुलनाथ ने भाजपा के नाथन शाह कवरेती को 37,536 से अधिक मतों के अंतर से हराया। 
 
जन्म और शिक्षा : 21 जून 1974 को जन्मे नकुल नाथ की प्राथमिक शिक्षा दून स्कूल से हुई। इसके बाद वे मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए पहले बोस्टन में बे स्टेट कॉलेज और फिर बोस्टन यूनिवर्सिटी गए।