• Webdunia Deals
Candidate Name मनसुख मांडविया
State Gujarat
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Porbandar
Candidate Current Position MP

Mansukh Mandaviya biography in hindi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) गुजरात की पोरबंदर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे मांडविया पहली बार आम चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मनसुख मांडविया की छवि बेहद साफ-सुधरे नेता की है।
 
राजनीतिक करियर : पशु चिकित्सक मांडविया ने छोटी उम्र में ही राजनीति की शुरुआत कर ली। आरएसएस की छात्र शाखा और फिर भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो में शामिल हुए। उन्होंने युवा मोर्चा का नेतृत्व किया और भाजपा की पालीताना इकाई के अध्यक्ष बने। 2002 में मनसुख मांडविया ने गुजरात में सबसे कम उम्र का विधायक बनकर इतिहास रचा। 
 
2012 में वे गुजरात से राज्यसभा के सदस्य बने और 2016 में सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी और रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री की भूमिका निभाई। 2018 में वे दोबारा राज्यसभा के लिए चुने गए। जुलाई 2021 में मांडविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। कोरोना काल में मांडविया ने वैक्सीनेशन के पूरे मैनेजमेंट को संभाला।
 
जन्म और शिक्षा : मनसुख मांडविया का जन्म 1 जुलाई 1972 को भावनगर जिले के हनोल गांव में हुआ था। उनके पिता एक मामूली किसान थे। मनसुख मंडाविया पाटीदार समाज के लेउआ पटेल समुदाय से आते हैं। एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार (पाटीदार-पटेल-कुर्मी जाति) से आने वाले मनसुख मांडविया चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक विद्यालय, हनोल से हुई। उसके बाद उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई सोनगढ़ गुरुकुल से पूरी की।
 
मांडविया ने भावनगर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। मांडविया ने गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड रिसर्च, अहमदाबाद से राजनीति विज्ञान में पीएचडी पूरी की। उनका डॉक्टरेट शोध 'सामुदायिक विकास और भविष्य की चुनौतियों में ग्राम विद्यापीठों (ग्रामीण स्कूलों) की भूमिका' पर केंद्रित था।