• Webdunia Deals
Candidate Name मनोज तिवारी
State NCT of Delhi
Party Bhartiya Janata Party
Constituency North East Delhi
Candidate Current Position MP

Manoj Tiwari Profile in hindi : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। तिवारी अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। मनोज तिवारी 2014 में भाजपा में शामिल हुए। तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मनोज तिवारी 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते थे।
 
राजनीतिक करियर : मनोज तिवारी 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उस वक्त योगी आदित्यनाथ से हार गए थे।

फिर वे भाजपा में शामिल हो गए थे। मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। मनोज तिवारी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
 
जन्म और शिक्षा : 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कबीर चौरा में मनोज तिवारी का जन्म हुआ। मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के एक छोटे से गांव अतरवलिया हैं।
 
भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा : मनोज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। वे गायन के साथ अभिनेता भी हैं। ससुरा बड़ा पैसा वाला, दारोगा बाबू आई लव यू और बंधन टूटे ना जैसी भोजपुरी की बड़ी फिल्में उन्होंने की हैं। 
 
इसके अतिरिक्त मनोज तिवारी ने कई हिट गानों को अपनी आवाज भी दी है। मनोज तिवारी साल 2010 रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुके हैं। मनोज तिवारी को अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी लैजेंड पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।