रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name कुमारी शैलजा
State Haryana
Party Congress
Constituency Sirsa(SC)
Candidate Current Position Former Minister

Kumari Selja profile in hindi : कांग्रेस की कद्दावर नेता कुमारी शैलजा (Kumari Selja)  को कांग्रेस ने हरियाणा की सिरसा सीट से मैदान में उतारा है। कुमारी शैलजा यूपीए की दोनों सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 1978 से 1980 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। उनके पिता भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 
 
राजनीतिक करियर : कुमारी शैलजा ने 1990 में महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पहली बार 10वीं लोकसभा चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट से जीतीं और नरसिंहराव सरकार में शिक्षा और संस्‍कृति राज्‍यमंत्री बनीं।

जुलाई 1992 से सितंबर 1995 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय के शिक्षा और संस्कृति विभाग की केंद्रीय उप मंत्री रहीं। सितंबर 1995 से मई 1996 तक उक्त विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं। 1996 में 11वीं लोकसभा में दूसरी बार सिरसा सीट से जीत हासिल की तथा कांग्रेस संसदीय दल की कार्यकारी समिति की सदस्य बनीं। कुमारी शैलजा 2014 से वर्ष 2020 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं।
 
जन्म और शिक्षा : कुमारी शैलजा का जन्म 24 सितंबर 1962 को हिसार जिले के गांव प्रभुवाला में हुआ था। सैलजा की प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली के जीसस सेंट मेरी स्कूल में हुई। वह पंजाब विश्वविद्यालय से एमफिल (दर्शनशास्त्र में परास्नातक) हैं।